फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। ड्रोन कैमरे से शराब तस्करों की तलाश की जा रही है। गांव गांव जाकर पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में सहयोग की अपील कर रहे हैं। वही चेतावनी भी दी कि शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जानसठ देहात के गांव गढ़ी में ग्रामीणों की शांति समिति की एक बैठक में इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने कहा कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने एवं भ्रामक प्रचार करने वालों एवं किसी भी शरारती तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कार्यों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही किसी भी अवैध शराब की सूचना मिलने पर तत्काल ग्रामीण पुलिस को सूचना दें। शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी अवैध शराब का काम करते हुए नजर आया, तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत चुनाव एवं होली के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है। बैठक में कस्बा चौकी इंचार्ज अवधेश शर्मा, गजेंद्र मावी, अंकित नागर, बंटी सैनी, बृजपाल सिंह उर्फ बिरजू, ग्राम प्रधान बबलू, राजू, सतीश, हनीफ, रमजानी, कालू, रजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें