जानसठ थाने में किसान हत्याकांड में पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे म?
- फोटो : KHATAULI
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव मीरापुर दलपत के किसान प्रवेश की हत्या में पुलिस चौकी प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
मृतक किसान का साला गांव सिसौली निवासी विजय बालियान सिपाही के पद पर शाहजहांपुर थाने में तैनात है। बहनोई की हत्या खबर मिलने पर वह गांव मीरापुर दलपत में पहुंचा। बृहस्पतिवार शाम को विजय ग्रामीणों को लेकर थाने में पहुंचा। आरोप लगाया कि प्रवेश की हत्या पुलिस चौकी प्रभारी आदित्य भाटी की लापरवाही की वजह से हुई है। ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ शकील अहमद ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।