फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुलिस पर शिया समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस पर शिया समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोपी दारोगा का स्थानांतरण करने की मांग करते हुए पुलिस चौकी खाली कराने की भी चेतावनी दी। आला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

थाना खालापार क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर में मोहर्रम के मद्देनजर रात में मजलिस का सिलसिला चल रहा है। शनिवार रात करीब नौ बजे जैनबिया मस्जिद में मजलिस के बाद तबर्रुक (प्रसाद) वितरण को लेकर एक ही परिवार के युवा आपस में भिड़ गए थे। वहां पहुंची किदवई नगर चौकी पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर अफजल मेहंदी, सावेज, मिशम व मुर्शरफ का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।

रविवार सुबह किदवई नगर स्थित जैनबिया इंटर कॉलेज के समीप शिया समाज के लोग एकत्र हुए। लोगों ने किदवई नगर चौकी प्रभारी पर समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


समाज के सचिव एड. नसीम हैदर जैदी ने कहा कि रात में मजलिस के बाद एक ही परिवार के लोग आपस में लड़ बैठे। पुलिस ने बिना किसी शिकायत के इस मामले में चार लोगों को पकड़ा। वह पुलिस की कार्रवाई का विरोध नहीं करते।
आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी और एक कांस्टेबल ने समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिया समाज की ओर से चौकी स्थापना के लिए निजी जगह दी गई थी, लेकिन इस प्रकार का उत्पीड़न हुआ तो वे चौकी खाली कराएंगे।
मौके पर थाना खालापार प्रभारी निरीक्षक महावीर चौहान पहुंचे। उन्होंने शिया समाज के गणमान्य लोगों सहित वहां मौजूद मुफ्ती जुल्फिकार से वार्ता की। रौनक हसनैन जैदी, मो. हुसैन उर्फ गुड्डू, अली जैदी, शादाब आदि शामिल रहे। थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें