फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जानसठ नगर पंचायत में 5.5 करोड़ रुपये से होगा विकास, चमकेगा कस्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। नगर पंचायत जानसठ में पथ प्रकाश के लिए 2 करोड़ रुपये, सीवरेज व जल निकासी को 3.50 करोड़ रुपयों की लागत से विकास कार्य होंगे। शासन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में चल रहे विकास कार्यों में अगली किश्त के रूप में जानसठ नगर पंचायत को 5.5 करोड़ रुपयों की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद विकास कार्यों की शुरुआत कर दी जाएगी। कस्बा वासियों का कहना है कि नगरीय क्षेत्र में 5.5 करोड़ रुपयों की लागत से कार्य होने पर कस्बा चमक जाएगा।
-
-योगी सरकार का विकास कार्यों पर ज्यादा ध्यान
(फोटो)
-भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सबसे अधिक विकास कार्य कराएं हैं। पूर्व की सरकारों ने विकास कार्य नहीं कराए थे। नगरीय क्षेत्र में 5.5 करोड़ के कार्यों से कस्बे की तस्वीर ही बदल जाएगी।
विज्ञापन

-
- कस्बावासियों को दिखना चाहिए कार्य

(फोटो)
-पूर्व सभासद अश्वनी चौधरी का कहना है कि पथ प्रकाश और सीवरेज व जल निकासी होना कस्बावासियों के लिए ये सभी कार्य बेहद अनिवार्य हैं। सरकार ने इन कार्यों के लिए जो धनराशि अवमुक्त की है, उस धनराशि का सदुपयोग होना चाहिए। पैसा बर्बाद नहीं होना चाहिए। नगर में कार्य होते दिखाई देने चाहिएं।
-
पथ प्रकाश, सीवरेज व जल निकासी कार्यों से होगा फायदा
(फोटो)
- सभासद गौरव भटनागर का कहना है कि पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने, सीवरेज व जल निकासी के कार्य होने से कस्बावासियों को बेहद फायदा मिलेगा। विकास कार्यों को कराने में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें