फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, भाकियू का थाने में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, भाकियू का थाने में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव खोजा नंगला में चार मई को दो पक्षों में हुए संघर्ष के मामले में वांछित पूर्व प्रधान बाबर की तलाश में दी गई दबिश का विरोध करते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाने में धरना-प्रदर्शन किया। बाद में इस बाबत सीओ सदर को ज्ञापन सौंपकर पुलिस पर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया।
थाना क्षेत्र के गांव खोजा नंगला में चार मई की रात चुनावी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। इसमें जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने से अफरातफरी मच गई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने कई लोगों को नामजद करते हुए बलवे समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों में पूर्व प्रधान व आपराधिक प्रवृत्ति का बाबर भी नामजद है, जो तभी से फरार है। शनिवार रात पुलिस ने पूर्व प्रधान की तलाश में उत्तराखंड के रुड़की में दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा था। रविवार सुबह भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता थाने जा पहुंचे और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया कि पुलिस ने गांव खोजा नंगला निवासी भाकियू कार्यकर्ता सलमान गौड़ के रुड़की स्थित आवास पर मुजरिम के बहाने से दबिश दी, जबकि वहां कोई नहीं था। मांगेराम त्यागी ने पुलिस पर भाकियू कार्यकर्ता के उत्पीड़न का आरोप लगाया। वहीं, थाना पुलिस पर एक किसान को पकड़कर अवैध उगाही करने का भी आरोप लगाया गया। सूचना पर सीओ सदर हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे, जिन्हें भाकियू कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की। भाकियू के मीडिया प्रभारी मोहम्मद फरमान, शहजाद, बिल्लू अहलावत, मुरसलीन, बबलू त्यागी, उस्मान, ओमपाल त्यागी, तजम्मुल, नौमान, सुहेल और साजिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि पुलिस टीम बलवे के आरोपी पूर्व प्रधान बाबर की तलाश में गई थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस का किसी को परेशान करने का मकसद नहीं है, लेकिन आपराधिक तत्वों को खुला घूमने की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें