फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में काव्य पाठ का आयोजन

विज्ञापन
खतौली में होली मिलन कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। सीनियर सिटीजन वैलफेयर एसोसिएशन खतौली के तत्वावधान में होली मिलन एवं सदस्यों का सम्मान समारोह हुआ।
विज्ञापन

बड़ा बाजार स्थित जैन धर्मशाला में काव्य पाठ का भी आयोजन किया गया। मास्टर ऋषिपाल आर्य ने बड़े मंत्रों का पाठन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राधेश्याम मित्तल, बाबूराम शर्मा, श्रीचंद शर्मा, सतीश चंद जैन, जयपाल को उपहार के साथ फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में खतौली निवासी नितिन जैन को सीए परीक्षा में भारत वर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रवि प्रकाश, अभयराम, बिजेंद्र कुमार, कामेश्वर, वीएन शर्मा, रवि प्रकाश गुप्ता ने होली के विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर काव्य रचना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार जैन तथा संचालन विजेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें