फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता, नृत्य और नाटिकाओं से मोहा मन

विज्ञापन
हैप्पी होम स्कूल में रंगोली बनाती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिवाली के अवसर पर शिक्षण संस्थाओं में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली और दीप सजाए गए। विद्यार्थियों ने कविता, नृत्य एवं नाटिकाओं की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

नई मंडी वकील रोड स्थित फ्लाई हाई संस्था में दीपावली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजकर आए छात्र-छात्राओं ने कविताएं, लघु नाटिका एवं नृत्य कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। संस्था की डायरेक्टर शशि बिंदल एवं सान्या बिंदल ने छात्र-छात्राओं को कपड़े एवं उपहार वितरित किए। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल सपत्नीक रहे। उन्होंने विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उद्यमी राकेश बिंदल, सीमा, शिल्पी, श्वेता, दिशा, रश्मि, अंकिता, वंशिका, गरिमा, अध्यापिका सुरजीत कौर आदि रहीं।
---------------------
दीपक सजाने में कुंज और आरव प्रथम
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड सहावली स्थित द पाईन क्रेस्ट स्कूल में छात्र-छात्राओं ने रंगोली और दीपक सजाए। विजेताओं को स्कूल की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सुशांत ने विद्यार्थियों को दीपावली पर्व का महत्व बताया। दीपक सजाने में जूनियर वर्ग में कुंज ने प्रथम, आरव जैन ने द्वितीय तथा अलीजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में खुशी दुबे ने प्रथम, जतिन सैनी ने द्वितीय एवं वान्या राठी ने तृतीय स्थान पाया। रंगोली में अरावली हाउस प्रथम रहा।
विज्ञापन

---------
हैप्पी होम में बनाई शानदार रंगोली
मुजफ्फरनगर। गोशाला शामली रोड स्थित हैप्पी होम हायर सेकेंडरी स्कूल में सीनियर विंग की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाईं। जूनियर वर्ग की छात्राओं ने कलात्मक तरीके से दीप सजाए। रंगोली बनाने में अनुराधा, इशिका, बुशरा, निशा, रिंकी, शालू, तनिशा एवं रिया ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर विंग में दीप सज्जा में दिव्या, वैष्णवी, श्रेयांशी, मानसी एवं रमसा ने आकर्षक दीप सजाए।
------
सुंदर और प्रेरणादायक रंगोलियां सजाईं
तितावी। लक्ष्य स्कूल मुरादपुरा, सीसीएस पब्लिक स्कूल मुरादपुरा, एसडीएस पब्लिक स्कूल तितावी, पीटी उषा कन्या इंटर कॉलेज तितावी, बघरा में विद्यार्थियों ने सुंदर अदभुत एवं प्ररेणादायक रंगोली तैयार की। लक्ष्य स्कूल की प्रधानाचार्या नीरज बालियान, सीसीएस की प्रधानाचार्या अर्चना बालियान, पीटी उषा तितावी की प्रधानाचार्या उषा सिंह एवं एसडीएस स्कूल के प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, पृथ्वी बचाओ, पेड़ बचाओ और स्वच्छ भारत आदि विषयों की छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए संकल्प लिया। इसके अलावा स्कूलों में दीये, थाली, मोमबत्ती एवं कलश आदि सजाये गए। होली होम स्कूल में भी दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
-------
कंदील, बंदनवार एवं पोस्टर से सजाया स्कूल
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित स्मॉल वंडर्स स्कूल में दीपावली के अवसर पर विद्यार्थियों की माताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दृष्टि की माता को प्रथम स्थान मिला। मोक्षी व दृव्य की माताओं को द्वितीय एवं आद्या की मातार को तृतीय स्थान मिला। वान्या, दृष्टि, मोक्षी, लक्ष्मी, पर्व, विनायक, नित्यम ने भगवान गणेश का रूप धरकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गांधी कॉलोनी स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव हर्षोउल्लास से मनाया गया। सांस्कृतिक नाटिका के माध्यम से भगवान रामचंद्र के पूर्ण जीवन को कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के नन्हे मुन्नों ने दर्शाया। कंदील, बंदनवार, पोस्टर, पेपर झालर से विद्यालय सजाया गया। प्रधानाचार्या मीना सिंघल ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें