फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी सुजडू में कैश नहीं मिलने पर हंगामा  

Fri, 02 Dec 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर बैंकों की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही हैं। बैंककर्मी भी ग्राहकों पर झल्ला रहे हैं। पीएनबी सुजडू में कैश नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह और सीओ तेजवीर सिंह ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।       
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बैंकों और एटीएम के बाहर अभी भी लाइनें पहले जैसे ही हैं। शादी-ब्याह वाले परिवारों को जरूर नियमों में ढील देते हुए कैश उपलब्ध कराया जा रहा है। डीएम डीके सिंह अब तक 10 से ज्यादा पत्र आरबीआई को लिख चुके हैं। पत्रों में हवाला दिया जा रहा है कि संवेदनशील जिला है, ऐसे में लोग अराजकता कर सकते हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा करेंसी जिले को उपलब्ध कराई जाए। बावजूद इसके समस्या जस की तस है।

हालांकि एसबीआई की शाखाओं में 24 हजार रुपये तक मिल रहे हैं। गुरुवार को सुजडू पीएनबी पर कैश लेने के लिए भीड़ एकत्र थी, लेकिन बैंककर्मियों ने कैश होने से इंकार कर दिया। इस पर गुस्साए लोगों ने दिल्ली-मेरठ रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सैकडों वाहन मार्ग में फंस गए। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह और सीओ सिटी तेजवीर सिंह ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।       
विज्ञापन


केवल 31 करोड़ ही आ पाया      
मुजफ्फरनगर। डीएम डीके सिंह ने बुधवार को यह दावा किया था कि बृहस्पतिवार को जिले को आरबीआई से 200 करोड़ मिल जाएंगे। प्रशासन का दावा उस समय झूठा साबित हो गया जब केवल पीएनबी को 31 करोड़ ही मिल पाया। अन्य बैंक को कोई पैसा नहीं मिला। इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर शशि जैन ने बताया कि अभी जिले को केवल 31 करोड़ ही मिल पाया है, बाकी पैसा पाइप लाइन में है, जो जल्दी ही आने की संभावना है। बृहस्पतिवार को पीएनबी के अलावा किसी अन्य बैंक को पैसा नहीं मिला है।       

सेंट्रल बैंक का लिपिक सस्पेंड      
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के सेंट्रल बैंक में तैनात लिपिक को शाहबुद्दीनपुर के बैंक से अटैच किया गया था। वहां धांधली की शिकायत मिलने पर उसे हटा दिया गया। बैंक मैनेजर ने उच्चाधिकारियों को शिकायत की। इसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया। लीड बैंक मैनेजर शशी जैन ने इसकी पुष्टी की है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें