फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की भूमि जोतने-टीम से अभद्रता की, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की भूमि जोतने, टीम से अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

भोपा। दबंगों ने मजलिसपुर तोफिर के जंगल में वन विभाग की पौधरोपण वाली जमीन को जोत डाला। इससे पहले हजारों की कीमत के पौधे काट डाले थे। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वन विभाग के हाजीपुर बीट के दरोगा सतेंद्र कुमार ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि वन विभाग ने ग्राम मजलिसपुर तोफिर स्थित जिस चार हेक्टेयर जमीन में वर्ष 2021 में पौधरोपण किया था, उस जमीन में किसी ने जुताई कर दी गई है। इसके बाद वह रवि कुमार वन दरोगा, अमित कुमार वनरक्षक, दीपक कुमार वनरक्षक के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि शिवकुमार व जनेशर निवासी महाराज नगर व मोहन निवासी सिताबपुरी ने यह कार्य किया है। एक आरोपी शिवकुमार से जब पूछताछ की गई तो उसने टीम के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। वन दरोगा ने बताया कि इससे पूर्व भी नवंबर में आरोपी ने अपने साथी राजेश के साथ मिलकर पौधरोपण क्षेत्र में लगभग एक हजार पौधे अवैध रूप से काट लिए थे। ये पौधे वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री द्वारा चलाये गए पांच करोड़ पौधरोपण कार्यक्रम में रोपित किए गए थे। पौधे काटने से लगभग सत्रह हजार रुपये का राजकीय नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें