फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का लिया संकल्प

विज्ञापन
शुकतीर्थ स्थित कबीर आश्रम में कोरी भूईयार समाज के वार्षिक सम्मेलन में बोलते मुख्य अतिथि अजब सिं? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में रविवार को कोरी भुईयार समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प लेते हुए शिक्षा-स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने की बात कही गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कोरी भुईयार हिंदू बुनकर महासभा द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव अजब सिंह ने कहा कि समाज में शिक्षा का नितांत अभाव है। इसके चलते कुछ अफसर उन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि समाज में शिक्षा व स्वास्थ्य का फैलाव करते हुए समाज में फैली अंधविश्वास और नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों का उन्मूलन किया जाए। इसके लिए जल्द ही जन जागरण अभियान भी चलाया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज सिंह आर्य ने कहा कि शासन स्तर से कोरी जाति के अनुसूचित जाति के प्रमाण-पत्र बनाने के लिए आदेश पारित हो चुके हैं, लेकिन तहसील स्तर पर इसमें अड़ंगा लगाया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता कैलाश चंद कबीर और संचालन नरेश भुईयार ने किया। श्रीकबीर साहेब धमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष धनपाल सिंह, जिलाध्यक्ष घसीटू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमपाल सिंह, अधिवक्ता अजमेर सिंह, कर्णपाल सिंह और सुभाष ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन

आयोजन में अनिल पटवारी, मदनपाल, मेहर सिंह, सुरेश चंद्र, शिवचरण, आदेश कोरी, अजय कुमार और पदम सिंह का सहयोग रहा। कार्यक्रम में सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, हरिद्वार, देहरादून, मेरठ और नोएडा से आए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें