फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, अब मंडल पर जोर आजमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला एथलेटिक्स ट्रायल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में 14 और महिला वर्ग में 12 खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय ट्रायल में चयन किया।
विज्ञापन


जिला क्रीडाधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि एथलेटिक्स पुरुष वर्ग में सौ मीटर दौड़ में विशाल व अजर, दो सौ मीटर दौड़ में विशाल व वंश, चार सौ मीटर में कन्हैया व विशु लावत, आठ सौ मीटर में जितेंद्र व वंश राठी, 15 सौ मीटर में अमित व हिमालय के अलावा लॉग जम्प में प्रशांत व उज्जवल, भाला फेंक में शिवम तोमर व शेखर और चार सौ मीटर हर्डिल्स में उज्जवल का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ। वहीं, महिला वर्ग में सौ मीटर दौड़ में तरुषी व एकता, दो सौ मीटर में एकता व अविका, चार सौ मीटर में अविका व मधु, आठ सौ मीटर में विधि व अंशिका और 15 सौ मीटर में राधिका व विधि के अलावा चार सौ मीटर हर्डिल्स में मधु व अंशिका, लॉंग जम्प में पायल, सहरूनिशा व हिना, डिसक्स थ्रो व भाला फेंक में अमायरा व खुशी ने मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन


इस दौरान प्रशिक्षक विकास सैनी, पुनीत कुमार, उपेंद्र चौहान, मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें