अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने 36वीं क्षेत्रीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता के तीनों आयु वर्गों में स्वर्ण पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विजयी खिलाड़ी 15 से 19 अक्तूबर तक कर्नाटक में होने वाली अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि नोएडा 28 से 30 अगस्त तक अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय की अंडर-14 टीम के अभि खोखर, सार्थक, दक्ष, वंश, मंजीत सिंह, लक्ष्य चौधरी, सारांश, विशु, यश, आर्यवीर और अनमोल ने स्वर्ण जीता।
अंडर-17 आयु वर्ग में आयुष, वंश, अंशुल, दिव्यांशु, आदित्य चौधरी, अभिनव, अमन, रक्षित, रजत कुमार, शिवांक, यशस्वी सैनी, विक्रांत मलिक और अंडर-19 आयु वर्ग में वंश कुमार, वंश भटनागर और आशीष कुमार ने स्वर्ण जीता।
रुड़की में आयोजित हुई 36वीं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-14 टीम के सिद्धार्थ, अक्षित पाल व शौर्य की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 टीम के अभिनव, केशव पालीवाल और वंश की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश शर्मा, शिक्षक महेश कुमार ने विजेता टीम को सम्मानित किया।