फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड पर करीब तीन माह पूर्व हुई महमूदनगर के आसिफ की नृशंस हत्या के आरोपी नासिर उर्फ पिन्नू को पुलिस ने जिला रामपुर से रिमांड पर लाकर उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर करीब तीन माह पूर्व मोहल्ला महमूदनगर निवासी आसिफ की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कुख्यात सोनू सक्का समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिनमें लद्दावाला निवासी नासिर उर्फ पिन्नू भी शामिल था। पुलिस कार्रवाई के बीच आरोपी नासिर ने जिला रामपुर में खुद को सरेंडर कर दिया था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी नासिर को कोर्ट के आदेश पर बुधवार सुबह सात बजे से 11 बजे तक जिला रामपुर से रिमांड पर लाया गया। यहां एसआई द्वारा आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर आसिफ की हत्या में प्रयुक्त तमंचा गांव न्याजूपुरा स्थित कब्रिस्तान के पास से बरामद कर लिया गया। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला रामपुर स्थित जेल के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें