फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 30 घायल

Sun, 13 May 2018 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेेशनल हाइवे-58 पर रथेड़ी बाईपास पर तीर्थ यात्रियों की बस अचानक पलट गई। हादसे में करीब 30 तीर्थ यात्री घायल हुए, जिनमें से छह को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक को तड़के करीब 3.30 बजे अचानक नींद की झपकी आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन


दिल्ली से तीर्थयात्रियों को लेकर एक वोल्वो शुक्रवार रात करीब 11 बजे कश्मीरी गेट दिल्ली से हरिद्वार के लिए चली थी। बस में करीब 55 तीर्थयात्री सवार थे। तीर्थयात्री हरिद्वार, ऋषिकेश की यात्रा पर निकले थे। तड़के करीब 3.30 बजे जब बस दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रथेड़ी बाईपास पर पहुंची, तो तभी अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। तेज गति से चल रही बस पहले डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित हुई। इसके बाद खाई में एक पेड़ से टकराकर पलट गई।

हादसे के दौरान अधिकांश तीर्थयात्री सोए हुए थे। अचानक हुए हादसे से तीर्थयात्रियों में चीख पुकार मच गई। तीर्थयात्री मदद के लिए चिल्लाने लगे। हाइवे से गुजर रहे वाहनों के यात्रियों ने मदद की। पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बस के शीशे तोड़ कर घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में करीब 30 तीर्थ यात्री घायल हुए। इनमें से गंभीर रूप से घायल सुमित नागर पुत्र तुषार नागर निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद, भोपाल पुत्र रणपाल, निवासी आनंद विहार नई दिल्ली, राखी पत्नी रमेश, कमलेश पत्नी दिनेश निवासीगण वैशाली सेक्टर नौ, लक्ष्य बंसल निवासी विद्यार्थी कालोनी गाजियाबाद, सूरज पुत्र जगदीश निवासी खानपुर दिल्ली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा घायल मानसी बोस, प्रेम, सीमा, शबनम, ऊषा, आरती, विवेक, कांता, यश, पीयूष, भवानी, राजेश, रमेश, संजय, सूरज, नेहा, मदन, प्रेम, रानी, संगीता, आकाश, अमरदीप,  आदि का जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया। उधर, पुलिस ने अन्य वाहनों से तीर्थयात्रियों को वापस दिल्ली, गाजियाबाद भेजा। कुछ घायल पीलीभीत के थे, जो दिल्ली से अपने रिश्तेदारों के साथ तीर्थयात्री पर जा रहे थे।

उधर, बुढ़ाना में बागपत जनपद के गांव निरपुड़ा निवासी ब्रजपाल (35) अपनी बेटी हिमांशी (8) तथा पडोसी भेला (25) के साथ बाइक से अपने गांव से वाया बुढ़ाना गांव बसधाड़ा से जा रहा था। शनिवार को सुबह सठेड़ी गांव के लिंक मार्ग पर एक बाइक सवार तीनों ग्रामीण पिकअप की चपेट में आ गए। इस घटना में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पिकअप का चालक निवासी बावली (बागपत) घायल अवस्था में तीनों ग्रामीणों को लेकर कस्बे की सीएचसी पर पहुंचा। पिकअप के चालक ने बताया कि बाइक चालक का संतुलन बिगडने के कारण वह पिकअप से टकराया था। पुलिस ने पिकअप के चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें