फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दो घंटे में कोविड वार्ड में पहुंचेंगे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
हर दो घंटे में कोविड वार्ड में पहुंचेंगे चिकित्सक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम और एसएसपी ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। हर दो घंटे में कोविड वार्ड में चिकित्सा टीम को पहुंचने के निर्देश दिए गए। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मेडिकल कॉलेज में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए।
कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत डीएम सेल्वा कुमारी जे एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को प्रत्येक दशा में मरीज की स्थिति से अवगत कराया जाएं। कहा मरीजों के परिवारजनों की मनोस्थिति का ख्याल रखा जाएं। उन्हें अनावश्यक परेशान न किया जाएं। मेडिकल कॉलेज के कंट्रोल रूम जाकर निर्देश दिए कि ऐसे मरीजों की लिस्ट बनाई जाए जिनके पास फोन नहीं हैं। परिजनों को सूचना न दिए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाएं। कोविड वार्ड में प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर डाक्टर विजिट करेंगे, जिसकी निगरानी कंट्रोल रूम से नोडल चिकित्साधिकारी करेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी वार्ड में जाकर स्वयं विजिट करे। शिफ्टवार नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की गई हैं। इस अवसर पर सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ एमएस फौजदार, प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह संबंधित अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मरीजों की भर्ती प्रक्रिया के लिए यह बनाई व्यवस्था
मरीजों की भर्ती प्रक्रिया, मरीजों को दवा देने की प्रक्रिया, मरीजों के भोजन संबंधी, चिकित्सकों के विजिट की स्थिति प्रात: छह बजे से अपराह्न दो बजे तक अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड (मोबाइल नंबर : 9454414590) देखेंगे। दोपहर दो बजे से रात्रि दस बजे तक भीम सिंह चाहर, अधिशासी अभियंता नागर इकाई जल निगम (मोबाइल नंबर : 9473942594) देखेंगे। रात्रि 10 बजे से प्रात: छह बजे तक धुरेंद्र सिंह तोमर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण (मोबाइल नंबर : 9411287171) को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

साफ-सफाई के लिए यह बनाई व्यवस्था
वार्डों की सफाई व्यवस्था, शवों के निस्तारण की प्रक्रिया, कंट्रोल रूम, हेल्प डेस्क तथा आक्सीजन की उपलब्धता के लिए प्रात: छह बजे से दो बजे तक बीएसए मायाराम (मोबाइल नंबर : 9453004079) को नियुक्त किया गया है। दोपहर दो बजे से रात्रि दस बजे तक संजय मैत्रेय, अधिशासी अभियंता, ड्रेनेज खंड (मोबाइल नंबर : 9971749778) और रात्रि 10 बजे से प्रात: छह बजे तक सुरेंद्र कुमार पोशवाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण (मोबाइल नंबर : 8941989018) को तैनात किया गया है। डीएम ने कहा कि समस्त टीम के कार्यों के पर्यवेक्षण को अशोक कुमार डिप्टी कलक्टर को तैनात किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें