फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलन देवी की मूर्ति न लगने पर प्रदर्शन

Fri, 29 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कश्यप निषाद संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के बैनर तले कश्यप समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद फूलन देवी की मूर्ति लगाने का विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीस पार्टी के अय्यूब का पुतला फूंकने वालों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। 
विज्ञापन


कश्यप समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत फूलन देवी की मूर्ति नहीं लगने दी जा रही है। जिलाध्यक्ष जयभगवान कश्यप ने कहा कि फूलन देवी के शहादत दिवस पर जिला प्रशासन ने योगी आदित्यनाथ के इशारे पर गोरखपुर में मूर्ति नहीं लगने दी। निषाद, कश्यप समाज इससे अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा है। आने वाले चुनाव में निषाद समाज योगी को सबक सिखाने का काम करेगा।

प्रदेश महासचिव देवेंद्र कश्यप ने कहा कि समाज को यह समझना होगा कि अपना कौन है और पराया कौन है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष शशि ने विचार रखे। नीरज कुमार, अंजू, ब्रिजेश, महेंद्री, अनीता, प्रमोद कश्यप, विनीत कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, कल्लू कश्यप, सुमित कश्यप, अशोक कुमार, कृष्णपाल, अमित कश्यप, महेंद्र, राजन कश्यप, सचिन कश्यप, प्रमोद कश्यप, राकेश कश्यप, ओमपाल कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें