फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

विज्ञापन
खतौली थाने में हिंदू संगठनों की बैठक लेते एसडीएम व सीओ। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। अयोध्या प्रकरण को लेकर नगर एवं क्षेत्र में अमन चैन कायम रखने के उद्देश्य से अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को हिंदू संगठनों की बैठक ली। कहा कि एक माह तक सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट और बोतल में किसी भी व्यक्ति को पेट्रोल नहीं मिलेगा। रात के दस बजे के बाद नगर में कोई भी दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा लें, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

कोतवाली में एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट व सीओ आशीष प्रताप सिंह ने आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, शिवसेना आदि संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक ली। कहा कि अयोध्या मामले में आने वाले न्यायालय के फैसले को लेकर अपने यहां अमन चैन कायम रखें। सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई टिप्पणी न करें। गलत टिप्पणी करने पर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि यह फैसला देश की सर्वोच्च न्यायालय का फैसला होगा, जिसको सभी धर्म के लोगों को मानना चाहिए। मकानों की छतों पर ईंट व पत्थरों की जांच करने के लिए नगर में ड्रोन चलवाया जाएगा, जिससे यह पता चल सके किस व्यक्ति ने अपने मकानों की छतों पर ईंट व पत्थर एकत्र कर रखे हैं। अधिकारियों ने नगर के सभी लोगों से अपने मकानों के बाहर सीसीटीवी लगवाने की अपील की है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें