फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसले पर शांति और संयम कायम रखे

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। केके जैन इंटर कालेज में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले पर समाज में शांति व सौहार्द बनाने हेतु एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट, सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने छात्र छात्राओं से अपील की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि फेसबुक, व्हाट्सअप व अन्य सोशल मीडिया पर आने वाले भ्रामक मैसेज से हमें सावधान रहना है। किसी दुष्प्रचार में सहभागी नहीं बनना है। विद्यार्थियों के माध्यम से उनके अभिभावकों व इष्ट मित्रों से भी आग्रह किया कि समाज व राष्ट्र में कानून व्यवस्था में जागरुक होकर सहयोग करना है। शीर्ष अदालत का फैसला हम सभी को स्वीकार होगा। सभी से न्यायालय के फैसले का सम्मान करने का हमें प्रचार प्रसार करना है। छात्र-छात्राएं अपने पड़ोस, गली मोहल्ला व गांवों में न्यायालय के फैसले का सम्मान, शांति व अमन हेतु बड़े बुजुर्गों व युवा पीढ़ी को जागरुक करते हुए सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करें। देश में सांप्रदायिक सौहार्द हर हाल में कायम करना चाहिए। मुकदमे का फैसला आने पर किसी भी प्रकार का उतावलापन न दिखाकर प्रतिक्रियाएं व्यक्त न करें। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने कहा कि न्यायालय के फैसला का सभी को सम्मान करना चाहिए। संचालन सतेंद्र तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें