फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पम्प के सेल्समैन पर हमला, 40 हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। घर लौट रहे पेट्रोल पम्प के सेल्समैन को तीन व्यक्तियों से हमला कर लहुलुहान कर दिया और 40 हजार रुपये भी छीन लिए। घायल को भोपा के सरकारी अस्पताल के उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव मोरना निवासी रामवीर पुत्र मेघराज मीरापुर के सत्यम नामक पेट्रोल पम्प पर सेल्समैन है। बृहस्पतिवार दोपहर को वह साइकिल द्वारा मीरापुर से मोरना वापस लौट रहा था। मोरना के सब्जी आढ़त के सामने पहुंचने पर तीन लोगों ने रामबीर को रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। आरोप है कि उसे 40 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। रामबीर ने बताया कि वह तीन माह की तनख्वाह लेकर घर लौट रहा था। घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए लाया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। प्रथम दृष्टया मामला पैसों के लेनदेन का प्रतीत होना है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें