वाटर कूलर मशीन लगाने का काम शुरू कराया
मोरना। मीरापुर विधायक निधि से स्वास्थ्य केंद्र मोरना में वाटर कूलर मशीन लगेगी। मशीन लगाए जाने का कार्य शुरू करा दिया गया है।
मोरना स्वास्थ्य केंद्र पर मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक अवतार सिंह भड़ाना के प्रतिनिधि सुरेंद्र मुखिया ने कार्यकर्ताओं के साथ परिसर का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी डॉ अर्जुन सिंह ने स्टाफ व बाहर से आने वाले मरीजों के लिए वाटर कूलर मशीन लगाए जाने की मांग रखी। विधायक प्रतिनिधि ने एक सप्ताह में वाटर कूलर मशीन का ठंडा पानी उपलब्ध कराए जाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने परिसर में जच्चा बच्चा वार्ड, दवा स्टोर, सभा कक्ष, जनरल वार्ड आदि सहित साफ सफाई आदि का गहनता के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान अंकुर खटाना, रोहित, महताब, जयकरण, विकास आदि मौजूद रहे।