फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के दौरान सतर्कता से कार्य करें कार्मिक : एडीएम

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में मतगणना संबंधी बैठक में मौजूद कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मतगणना के दौरान सतर्कता से कार्य करें कार्मिक : एडीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मतगणना के दौरान कार्मिक सतर्क रहें। समय पर नवीन मंडी पहुंचे और निर्धारित टेबल पर पहुंचकर अपने कार्य को पूर्ण करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में विधानसभा चुनाव 2022 की पोस्टल बैलट व इलेक्ट्रानिक वोट के लिए चल रहे प्रशिक्षण में कार्मिकों को संबोधित किया। एडीएम ने कहा कि मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी, इसमें कार्मिकों की भूमिका अहम होती है। मतगणना के दौरान कर्मचारी हड़बड़ाहट से बचें। कार्मिकों को मतगणना प्रारूप उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें गणना के दौरान प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की संख्या भी भरी जाएगी। कार्मिक प्रत्येक दशा में सुबह छह बजे पर मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। मतगणना आठ बजे शुरू होगी। प्रशिक्षण के दौरान एडीओ संजीव कुमार, डीडीसी चकबंदी रणविजय सिंह, तुलसीराम प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें