फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा करें बकरीद की नमाज: सिद्दीकी

विज्ञापन
मौलवी अनस सिद्दीकी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। ईदगाह वक्फ कमेटी के सचिव व मुतवल्ली मो. अनस सिद्दीकी ने कहा कि कोरोना वायरस तेजी के साथ फैल रहा है। इसलिए सभी की जिम्मेदारी बनती है कि शासन प्रशासन की गाइड लाइन पर अमल करते हुए त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

बुधवार को जारी बयान में मो. अनस सिद्दीकी ने कहा कि कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे बचाव के लिए सरकार ने तमाम धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदी लगाई हुई है। इसीलिए इस वर्ष ईदगाह में ईदुल अजहा की नमाज अदा कर पाना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह शासन प्रशासन की गाइड लाइन पर अमल करते हुए ईदुल फितर की तरह ही ईदुल अजहा की नमाज सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घरों में रहकर अदा करें। यदि नमाज पढ़ने वाले अधिक हो जाएं तो एक से अधिक जमात की जा सकती है। मो. अनस ने कहा कि जिस तरह लॉकडाउन में जरूरतमंद, गरीब व असहाय लोगों की मदद की गई उसी प्रकार ईदुल अजहा पर होने वाली कुर्बानी का एक हिस्सा लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अल्लाह की राह में कुर्बानी करना व लोगों तक मदद पहुंचाना इबादत व बहुत बड़ा सवाब है। मो. अनस ने मुस्लिम समाज से गाइडलाइन का पालन करते हुए ईदुल अजहा का त्योहार मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें