पेयजल की किल्लत से लोग परेशान
खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले चार दिनों से पानी नहीं आने के कारण कैंपस में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के परिवारों सहित सहित ट्रामा सेंटर तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार परेशान हैं।
रविवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सबमर्सिबल खराब पड़ा है, जिस कारण पेयजल की परेशानी वहां पर रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के परिवारों को जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा ट्रामा सेंटर और अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का कहना है कि यहां पर पेयजल नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। जबकि कोरोना को लेकर यह प्रचार प्रसार कराया जा रहा है कि कुछ देरी बाद पानी से हाथ बार-बार साफ करें। दीपक ठाकुर ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचा और उसने अपना उपचार कराया। जिसके बाद उसने वहां पर लगी पानी की टंकियों में हाथ साफ करने के लिए पानी चलाया तो उसमें से पानी नहीं निकला। अस्पताल परिसर में लगे हैंडपंप से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। बार-बार हैंडपंप पर जाकर पानी लाने में दिक्कत हो रही है।