फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा तालीम-उल-कुरान के मौलाना उस्मान मोहतिमिम घोषित

विज्ञापन
जानसठ के मदरसा तालीम-उल कुरान के मोहतिमिम मौलाना उस्मान कासमी बने। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मदरसा तालीम-उल-कुरान के मौलाना उस्मान मोहतमिम घोषित
विज्ञापन

जानसठ। मदरसा तालीम-उल कुरान के मौलाना नजीर अहमद के इंतकाल के चलते 6 अगस्त को मदरसा में एक शोक सभा हुई। बैठक में भाग लेने वालों ने मदरसा तालीम-उल-कुरान के मोहतमिम मौलाना नजीर अहमद कासमी के निधन को क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया। मोहम्मद फुरकान असदी ने कहा कि मौलाना महान विचारक थे। कारी हिफ्जुर्रहमान (हजरत) गांव फुलत ने कहा कि महान हस्तियों का जुदा होना हमारे लिए बड़ी क्षति है। समिति के सदस्यों ने मौलाना नजीर अहमद कासमी के सबसे बड़े पुत्र मौलाना मोहम्मद उस्मान कासमी को मदरसे का मोहतमिम चुना। जबकि मौलाना मोहम्मद लुकमान कार्यवाहक मोहतमिम के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे। बैठक में मुफ्ती मोहम्मद इकबाल, मौलाना मोहम्मद यामीन, मौलाना मोहम्मद मूसा कासमी, मौलाना लुकमान मजाहिरी, मौलाना इरफान, मौलाना सलमान, मौलाना अब्दुल समद, मौलाना मेहताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें