फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर की सफाई नहीं होने से नागरिकों की समस्याएं बढ़ीं

विज्ञापन
खतौली में सीवर से निकलता गंदा पानी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
सीवर की सफाई नहीं होने से नागरिकों की समस्याएं बढ़ीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को पालिका प्रशासन दरकिनार कर रहा है। मोहल्ला दुर्गापुरी में सीवर चोक होने के कारण उसका गंदा पानी सड़कों पर निकलकर फैल रहा है। वहां से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। राहगीर भी उस रास्ते से जाने से कतरा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन से कई बार सूचना देने के बाद भी उसकी सफाई नहीं कराई गई है।
-कोरोना वायरस के कारण मुख्य रूप से लोगों को साफ-सफाई रखने की सलाह दी जा रही है, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। हालांकि यहां विपरीत स्थिति है। सड़क पर ही सीवर का पानी बह रहा है। इससे कभी भी बीमारी फैल सकती है। जयपाल सिंह।
विज्ञापन

सड़क पर फैल रहे गंदे पानी के बीच से निकलना लोगों का मुश्किल हो गया है। वहां से आने जाने वाले बच्चे, बूढ़े गंदे पैर से उनके घर में आने के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। -राहुल।
-भीषण गर्मी के कारण पहले से ही मच्छरों ने परेशान किया हुआ है, ऊपर से सीवर से निकलने वाली गंदगी से पनपती मक्खी, मच्छरों से बच पाना मुश्किल हो रहा है। इसकी सफाई के लिए कई बार पालिका प्रशासन से कहा जा चुका है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। रमन कुमार
-सीवर से बाहर आ रहे गंदे पानी से उठने वाले दुर्गंध के कारण मोहल्लेवासियों का जीना दूभर हो गया है। खाना खाने, पानी पीने में भी परेशानी होती है। हर समय बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। उन्होंने चोक हुए सीवर को सही कराने की मांग पालिका प्रशासन से की है।- सचिन कुमार
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
सीवर से गंदगी बाहर निकलने की बड़ी समस्या है। इस बारे में नगर पालिका ईओ को सीवर ठीक कराने के निर्देश दिए जाएंगे। इंद्राकांत द्विवेदी, एसडीएम खतौली।

जयपाल।- फोटो : KHATAULI

राहुल।- फोटो : KHATAULI

सचिन।- फोटो : KHATAULI

रमन कुमार।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें