मुजफ्फरनगर। कोहरे और शीतलहर से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। दिन का तापमान 3.3 डिग्री लुढ़क गया। बाजारों में चहल-पहल कम रही। ठंड के कारण सभी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा आठ तक के बच्चों का शुक्रवार को अवकाश रहेगा।
बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक कोहरा छाया रहा। दिल्ली-दून हाईवे, मेरठ-करनाल हाईवे, पानीपत-खटीमा हाईवे और सहारनपुर मार्ग समेत जिले के अन्य मुख्य मार्गेां पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दुपहिया वाहन चालकों को कोहरे और ठंड के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बुधवार का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि बृहस्पतिवार का तापमान 18.0 डिग्री रहा। सड़कों के अलावा शहर के बाजारों में भी ठंड का असर देखने को मिला।
एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने टीम के साथ रेलवे स्टेशन, भोपा पुल के नीचे, माल गोदाम, जानसठ पुल के नीचे, महावीर चौक, रोडवेज, भोपा पुल पर निरीक्षण किया। खुले में सो रहे कुछ लोगों को अपनी गाड़ी से रेन बसेरों में भिजवाया। तहसील, विकास खंड, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर रैन बसेरों की व्यवस्था कि गई है। चिन्हित स्थानों पर अलाव को व्यवस्था भी की गई है। ब्यूरो
इनसेट
इस तरह बदल रहा जिले का मौसम
तिथि अधिकतम तापमान
25 दिसंबर 18.0 डिग्री
24 दिसंबर 21.3 डिग्री
23 दिसंबर 22.8 डिग्री
22 दिसंबर 19.9 डिग्री
21 दिसंबर 18.9 डिग्री
इनसेट
जिले में इस तरह बह रही है हवा
तिथि एक्यूआई
25 दिसंबर 274
24 दिसंबर 227
23 दिसंबर 206
22 दिसंबर 313
21 दिसंबर 298
इनसेट
आज की छुट्टी, अब 29 दिसंबर को खुलेंगे स्कूल
मुजफ्फरनगर। ठंड के कारण डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार को सभी बोर्ड के कक्षा आठ तक के बच्चों का अवकाश रहेगा। बीएसए संदीप कुमार ने शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों को स्कूल आना होगा। उधर, 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती पर अवकाश और 28 दिसंबर को रविवार है। शिक्षण संस्थाएं अब 29 दिसंबर को खुलेंगी।
भोपा मार्ग पर कोहरे के बीच से गुजरते वाहन : संवाद- फोटो : credit