फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों में भाजपा के लिए 2017 से ज्यादा उत्साह : संजीव बालियान

विज्ञापन
शाहपुर में यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लोगों में भाजपा के लिए 2017 से ज्यादा उत्साह : संजीव बालियान
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि आमजन के बीच भाजपा के लिए 2017 से ज्यादा उत्साह है। कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें। यूपी में भाजपा की सरकार बनना तय है।
बुढ़ाना विधानसभा के विभिन्न गांवों से होते हुए यात्रा पुरबालियान पहुंची। यहां जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जन विश्वास यात्रा मेें लोगों ने खूब उत्साह दिखाया है। साफ हो गया है कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इससे पहले विधानसभा में पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक के नेतृत्व में किया गया । पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। विधायक उमेश मलिक , नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी , समाजसेवी डॉ प्रदीप चौहान, कपिल सैनी आदि सहित मौजूद रहे ।
विज्ञापन

सोंहजनी में दिखा जोश
राखी पब्लिक स्कूल सोहंजनी तगान पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक , विधानसभा यात्रा प्रमुख अमित त्यागी, नितिन बालियान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी, निजामपुर के गेट पर यात्रा का स्वागत भाजपा नेता रामकुमार सहरावत, बसधाड़ा में योगेश बालियान, चांदपुर छोटा में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्रधान डॉ. कुलदीप त्यागी व जयदेव बालियान, चांदपुर में यशपाल बालियान, मंसूरपुर तिराहे पर जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, सुधीर सैनी के नेतृत्व मेें स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पुरबालियान में मलिक ने याद दिलाया दंगा
पुरबालियान गांव में लंबे समय बाद भाजपा की सभा हुई। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने सभा में लोगों को दंगे की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि इसी गांव में चार किसान मार दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें