फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही ढंग से मास्क न लगाकर दे रहे बीमारी को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
सही ढंग से मास्क न लगाकर दे रहे बीमारी को न्योता
विज्ञापन

खतौली। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग जो कदम उठा रहा है, उन पर जनता खरी उतरने को तैयार नहीं है। मास्क एक दिखावा बन गया, जिसे नगरवासी अपनी सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि पुलिस से बचाव के लिए पहन रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग पुरजोर कोशिश कर कोरोना की चपेट में आए मरीजों को स्वस्थ करने के काम में दिन रात लगा हुआ है। बावजूद इसके नगरवासियों की अनदेखी के चलते यह सब इंतजाम धरे के धरे रह जाते हैं। टीवी, वाट्सएप के माध्यम से सभी को यह जानकारी दी जा रही है कि घर से बाहर निकलने से पहले मास्क लगाएं, लेकिन नगरवासी मास्क को दिखावा के रूप में लगा रहे हैं। मास्क चेहरे पर लगा दिखाई तो देगा, लेकिन उसे जिस बचाव के लिए लगाया गया है, वह नहीं दिखाई दे रहा। नगर के अधिकांश लोग मास्क को मुंह पर न लगाकर उसे ठोडी पर पहनकर अपने काम की इतिश्री कर रहे हैं। यदि कहीं पुलिस नजर आती है तो उस मास्क को मुंह पर कर लिया जाता है, अन्यथा भीड़भाड़ वाले स्थान पर भी वह मास्क ठोडी पर ही रहकर एक दिखावा बनकर रह गया है। नगरवासियों की यह लापरवाही किसी न किसी बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें