फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच को सैंपल देने नहीं पहुंचे लोग

विज्ञापन
मीरापुर में सील किये गये स्थान पर ग्रुप बनाकर कर गप्प मारते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मीरापुर। कस्बे में दो नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कोरोना की जांच के लिए कैंप लगाया गया लेकिन कोई सैंपल देने नहीं पहुंचा। कस्बे में मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव लोगों के स्थान को नगर पंचायत ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर में लगाए गए कैंप में कस्बे का कोई भी व्यक्ति जांच कराने नहीं आया। लगातार फैल रहे संक्रमण का भय लोगों में व्याप्त है जिस कारण लोग जांच कराने नहीं आ रहे हैं। कैंप प्रभारी डा. अशोक ने बताया कि शनिवार को मिले दोनों कोरोना संक्रमितों के परिजनों की जांच के लिए कैंप लगाया गया था। कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी रखना जरूरी है। व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए पौष्टिक आहार व योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। दिन में कम से कम एक बार हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें। गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। उधर संक्रमित लोगों की गलियों को नगर पंचायत द्वारा बल्लियां लगाकर सील कर दिया गया और सैनिटाइज कराया गया।
मोरना-जानसठ मार्ग को किया गया सील
मोरना। मोरना-जानसठ मार्ग पर स्टेशनरी दुकानदार ने चार दिन पहले मोरना स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विभाग की टीम के डा. अन्नू चौधरी व डा अजय सक्सेना ने उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। डा. अर्जुन सिंह ने बताया कि दुकानदार का बाजार और रोजमर्रा मुजफ्फरनगर अपने परिजनों के बीच आना-जाना होता है। संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। भोपा क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मोरना-जानसठ मार्ग पर कोरोना पॉजिटिव के घर से दोनों ओर मुख्य मार्ग पर दो-दो सौ मीटर तक सील किया जा चुका है। थाना भोपा प्रभारी संजीव कुमार व चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने मोरना मुख्य मार्ग से आने जाने वाले मार्गों को बैरियर लगाकर बंद करा दिया।
विज्ञापन

पलड़ी और भैंसी में परिजनों को क्वारंटीन किया
खतौली। गांव पलड़ी और भैसी में दो लोग कोरोना पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों को क्वारंटीन कर दिया है। पलड़ी निवासी एक व्यक्ति दिल्ली में नौकरी करता है। वह आठ जुलाई को अपने गांव आया था। उसकी तबीयत खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग में दिखाया गया था। वहां से उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्ति के कोंटंक्ट हिस्ट्री की जानकारी ली। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वही दूसरी ओर गांव भैसी में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें