गांव तिस्सा में ग्रामीणों ने पकड़ा चोरी का आरोपी
- फोटो : KHATAULI
ग्रामीणों ने चोरी के आरोपी को पकड़ा
मुजफ्फरनगर, मोरना। गांव तिस्सा में सोमवार की रात्रि के समय बाइक, साइकिल चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ते हुए धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के खुलासा करने के लिए कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
भोपा के गांव तिस्सा निवासी अनवर अली पुत्र अशरफ अली ने बताया कि उनके घर से सोमवार की रात में चोर ने बाइक का लॉक तोड़ते हुए चुराकर ले गया। गांव तिस्सा-किशनपुर मार्ग पर भट्ठे पर बाइक का तेल खत्म हो जाने पर चोर ने भट्ठा चौकीदार से बाइक खड़ी करने की बात करके गांव तिस्सा से तेल लाने की बात कह चल गया। इसी बीच चोर ने सलीम नामक दूधिया के घर से साइकिल चुराते हुए पेट्रोल बेचने वाली दुकान से पेट्रोल खरीदकर वापस भट्ठे पर पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसको पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। ग्रामीणों ने चोर को पुलिस को सौंप दिया।