खतौली में एसबीआई शाखा में मशीन से पासबुक में एंट्री करती महिला ग्राहक।
- फोटो : KHATAULI
ग्राहकों की समस्याओं को हल करना प्राथमिकता
मुजफ्फरनगर, खतौली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक राकेश कंसल ने कहा कि ग्राहकों की समस्याओं को हल करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बैंक पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए दो यूएनओ मशीन लगवा दी गई है। इसके अलावा शासन से कोरोना संक्रमण काल में जरूरतमंदों के खातों में पहुंचाई गई धनराशि की निकासी के लिए बैंक के बाहर ही कैश काउंटर लगवा दिया गया है। इस कैश काउंटर पर क्षणों में ही काम हो जाता है। इसके अलावा बैंक की भीड़ कम हुई है। बैंक के अंदर भी कतारबद्ध खड़े होने की व्यवस्था भी कराई गई है। बैंक में आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी चल रही है।