फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में काट रहे थे पीपल का पेड़, पुलिस को देखकर भागे

विज्ञापन
प्रकाश चौक के निकट काटा जा रहा पीपल का पेड़ - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रात में काट रहे थे पीपल का पेड़, पुलिस को देखकर भागे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रकाश चौक के निकट मार्केट के बाहर पीपल के पेड़ को रात के समय काटने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पेड़ काट रहे मजदूर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

महावीर चौक से प्रकाश चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर जिला परिषद मार्केट के पास नया बाजार बना है। इसके बाहर पीपल का प्राचीन पेड़ है और देवी देवताओं की मूर्ति भी लगी है। मंगलवार को शाम के समय कुछ लोगों ने पेड़ के पत्ते काटे थे। तब तो पत्ते लेकर युवक वापस लौट गए, लेकिन रात के समय यहां कई युवक पहुंचे और पेड़ की कटाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने पुलिस कप्तान को कॉल कर मामले की जानकारी दी। पीपल के प्राचीन पेड़ को काटे जाने की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ ने बताया कि पेड़ काट रहे मजदूर मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। किसी को भी शहर का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। वन विभाग से भी मामले की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें