सिखेड़ा। वेंदाता पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी गई।
प्रबंधक सुशील सिंह आर्य ने कहा कि चीन से शुरू कोरोना वायरस दुनिया में महामारी के रुप में फैल रहा है। यह संक्रमित बीमारी है, इसका वायरस 27 डिग्री तापमान में भी जीवित रहता है। पालतू जानवर और खांसी, जुकाम से पीड़ित से एक मीटर दूरी बनाकर रखनी चाहिए। प्रधानाचार्या सुदर्शना आर्य ने बताया कि करीब आधा घंटा के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ पैर धोते रहे और अपने चेहरे, नाक, मुंह पर हाथ न लगाए। छात्र-छात्राओं से अपने घर, आंगन को साफ रखने की शपथ दिलाई गई। मौके पर दिव्या, नेहा, रश्मि ओर मनोज शर्मा एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।