फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

विज्ञापन
रतनपुरी थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक आयोजित। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
विज्ञापन

रतनपुरी। थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व, पंचायत चुनाव एवं होली के उपलक्ष्य के मद्देनजर शांति समिति की बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की गई।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने क्षेत्र के व्यक्तियों, पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशियों को महाशिवरात्रि पर्व पर पूर्ण सहयोग करने की अपील की। होली जैसे पावन पर्व पर आपसी प्रेम भाव बनाए रखें। सद्भावना के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। ऐसे किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पंचायत चुनाव में कोई भी प्रत्याशी शराब आदि का वितरण न करें। वोटर पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुलत के ग्रामीणों ने दुल्हेंडी के दिन गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की अपील की। इसके अलावा रतनपुरी में स्कूल के अवकाश के समय इंटर व डिग्री कॉलेज के समीप पुलिस पिकेट की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। इस पर प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने स्कूल के पास पुलिस बल तैनात करने का आश्वासन दिया। उपस्थित सभी व्यक्तियों ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में सतेंद्र सोम, तिजारत अली, अनुज सिरोहा, मोहन सिंह, रविंद्र प्रधान भूपखेड़ी, संजय सोम, सुरेश पूर्व प्रधान मंडावली खादर, सत्यजीत सोम, बिजेंद्र सिंह, सचिन चौधरी रायपुर नंगली, प्रेमपाल सिंह, यशपाल सिंह चेयरमैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें