फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में रुचि प्रथम

विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता में सम्मानित प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वाद-विवाद प्रतियोगिता में रुचि प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के वाणिज्य संकाय में वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। विषय ‘घर से कार्य करने वाले कर्मचारी अधिक उत्पादक होते है’ पर छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

शुभारंभ कॉलेज निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, डॉ. विनीत शर्मा, पंकज शर्मा, प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल, डॉ. सौरभ मित्तल ने किया। मंच संचालन वाणिज्य विभाग की प्रवक्ता गरिमा सिंह व छात्रा महरीन मिर्जा ने किया। प्रतियोगिता में 30 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिसमें से कुछ पक्ष में रहे तथा कुछ विपक्ष में रहे। डॉ. सौरभ मित्तल ने बताया कि घर से कार्य करना उत्पादक होता है या नहीं इस विषय पर दोनों ही पहलु को विद्यार्थियों द्वारा विस्तार पूर्वक समझाया गया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रुचि देओल, द्वितीय स्थान पर अनस अंसारी तथा तृतीय स्थान पर शगुन त्यागी को विजेता घोषित किया गया। प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को प्रमाण-पत्र दिए गए। विजेताओं को सम्मानित किया गया। पूजा, मुकेश कुमार, गरिमा सिंह, श्वेता गर्ग, नैना बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें