फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय में मरीजों को बांटे सामान  

Sat, 09 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महिला अस्पताल में मरीजों को जरूरी सामान भेंट करते सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सामाजिक संस्था वात्सल्य-हंसता जीवन की ओर से जिला महिला चिकित्सालय में नवजात बच्चों और जच्चा के लिए हाईजीन किट और चादरों का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मरीजों से बात कर सुविधाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डीएम ने हाईजीन किट और चादरों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि संस्था का यह प्रयास सराहनीय है, ऐसे कार्यों के लिए सभी को आगे आना चाहिए। डीएम ने कहा कि नवजात बच्चों और उनकी माताओं को स्वास्थ्य रक्षा तथा इंफेक्शन के प्रति जागरुक किए जाने की आवश्यकता है।

सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का समुचित लाभ उन्हें मिलना चाहिए। संस्था के संयोजक समाजसेवी भीमसेन कंसल ने संस्था के उद्देश्यों के बारे में बताया। कहा कि आज संस्था की ओर से बच्चा और जच्चा के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन


डीएम ने इस अभियान का शुभारंभ करते हुए महिला अस्पताल के लिए 500 बेड शीट और बच्चों और उनकी माताओं के लिए हाईजीन किट का वितरण किया। महिला चिकित्सा अधीक्षक अनीता गर्ग कहा कि ये किट महिलाओं को उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम करेंगी।

प्रमुख उद्यमी भीमसेन कंसल ने कहा कि संस्था गंभीर मामलों में हरसंभव चिकित्सीय सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. पीके त्यागी, अनिल गोयल, सुभाष गोयल, दिनेश मोहन, आकाश गुप्ता, रघुराज गर्ग, अनिल गर्ग, योगेश गोयल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें