फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन नहीं चलने से बसों पर निर्भर यात्री

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैड पर बसों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ट्रेन नहीं चलने से बसों पर निर्भर यात्री
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व पर यात्रियों के लिए परिवहन निगम ने बेड़े की सभी 197 बसों को सड़कों पर उतार दिया है। लोकल मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। उधर, देहात में प्राईवेट बसों की संख्या कम होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

दिवाली पर ट्रेनों का संचालन बंद है, ऐसे में यात्री आवागमन में लिए रोडवेज बसों पर ही निर्भर है। आगामी छह दिनों तक बसों में यात्रा को लेकर मारामारी मचेगी। डिपो के स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि सभी बसों मार्गों पर चलाया गया है। बिजनौर, शामली, कैराना, बड़ौत, कांधला, मेरठ, सहारनपुर आदि मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए है। लंबी दूरी के लिए यहां से लखनऊ, गौरखपुर, हल्द्वानी, काठगोदाम, पानीपत आदि के लिए बसों का संचालन किया गया है। दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश के लिए पर्याप्त बस सेवाएं है। उधर, भोपा, मोरना, चरथावल, थानाभवन आदि देहात के मार्ग पर प्राईवेट बसों की संख्या कम होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। डिपो के एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि 12 से लेकर 21 नवंबर तक चालक और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। दस दिन ड्यूटी कर 300 किलोमीटर प्रतिदिन बस संचालित करने वाले नियमित एवं संविदा के चालकों परिचालकों को 400 प्रतिदिन के आधार पर चार हजार एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। इससे अधिक किलोमीटर चलने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर के आधार पर अतिरिक्त भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें