फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाजन एक घटना नहीं, बल्कि एक सबक : अरुण कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया और प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार ने कहा कि 1947 का विभाजन केवल एक घटना नहीं, बल्कि एक सबक है। जो हमें आज भी बहुत कुछ सिखाता है।
विज्ञापन

विभाजन की विभीषिका स्मृति से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य ने किया। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी बताती है कि जब हम मानवीय संवेदनाओं को अनदेखा करते हैं, तो उसके परिणाम कितने भयावह हो सकते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, डीआइओएस राजेश कुमार श्रीवास ने किया।। स्मृति दिवस में पीड़ित परिवारों और उनके आश्रितों का दर्द छलक पड़ा। विभाजन का दर्द झेल चुकी बुजुर्ग महिलाओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री भाजपा रेणु गर्ग, जगदीश पांचाल, सुषमा पुंडीर, प्रबंधक सतीश शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार आदि शामिल रहे।
सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि देश का विभाजन भयावह था। लेकिन कांग्रेस ने कभी भी विभाजन के विस्थापितों को याद नहीं किया। गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से डेढ़ करोड़ हिंदुओं का विस्थापन हुआ। करीब 10 लाख लोगों का नरसंहार हुआ। विभाजन की घटना ने मानवता को शर्मसार किया। भाजपा सरकार ने विभाजन की विभीषिका झेल चुके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 20 प्रतिशत थी, लेकिन आज वहां दो प्रतिशत भी हिंदू नहीं है। जबकि बांग्लादेश में विभाजन के समय 28 प्रतिशत हिंदू थे जो आज केवल आठ प्रतिशत रह गए हैं। भाजपा सरकार ने सीएए लाकर प्रताड़ना झेल रहे हिंदुओं को नागरिकता देने का काम किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुधीर खटीक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें