फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खाईखेड़ी मार्ग पर ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। पुरकाजी-खाईखेड़ी मार्ग पर दुर्घटना में ब्रजवीर सिंह (58) की ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी ब्रजवीर सिंह (58) अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर पुरकाजी से गांव लौट रहा था। जब वह पुरकाजी-खाईखेड़ी मार्ग पर शनिदेव मंदिर के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पास ही एक खेत में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी व सीओ सदर डाॅ. रवि शंकर मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। ग्राम प्रधान धीरज त्यागी, संजय त्यागी, राजीव त्यागी, धीरज त्यागी ने सड़क चौड़ीकरण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग तंग होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को प्रस्ताव भेजकर सड़क चौड़ी करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें