फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अच्छे परिणाम के लिए अभिभावकों की सहभागिता जरूरी

Thu, 01 Jan 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अभिभावकों की सहभागिता और शिक्षकों के साथ समन्वय को जरूरी बताया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावक एवं शिक्षक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि अच्छे परिणाम के लिए बालक के अध्ययन में अभिभावक की सहभागिता भी जरूरी है।
शिक्षक महेश कुमार ने बोर्ड परीक्षा में सफलता के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि टाइम-टेबिल के अनुसार सभी विषयों को समान महत्व देते हुए समयबद्ध तरीके से अध्ययन करें। मोबाइल से दूरी बनाते हुए योग, व्यायाम एवं ध्यान के साथ मन को एकाग्र करने का प्रयास करें। गोष्ठी में राजीव कुमार,पूनम शर्मा, तेजपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें