फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िताओं से भेदभाव करने वालों की सदबुद्धि को हवन

विज्ञापन
राजकीय कालेज के मैदान में हवन यज्ञ करते परमधाम अनुयायी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पीड़िताओं से भेदभाव करने वालों को सद्बुद्धि दें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परमधाम अनुयायियों ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में दुष्कर्म पीड़िताओं के साथ भेदभाव करने वाले लोगों की सद्ब्ुद्धि के लिए यज्ञ किया। कार्यक्रम स्थल पर 208 हवन कुंड बनाकर परमात्मा से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

परमधाम अनुयायी सरपंच राजपाल सिंह ने इस दौरान चंद्रमोहन गुरुका संदेश पढ़कर सुनाते हुए कहा कि ऐसे लोग हिंदू समाज में जातिगत द्वेष भावना फैला रहे हैं। बेटी तो सभी की और सभी जगह एक सी हैं, फिर ऐसे लोग केवल एक विशेष जगह की बेटी के साथ हुई घटना पर ही हमदर्दी दिखाकर समाज में जातिगत घृणा फैलाकर हिंदुओं को बांटने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को केवल अपने वोट बैंक की चिंता है, पीड़िता की नहीं। वास्तव में अपराधी तो अपराधी ही होता है, जिसके लिए फांसी की सजा भी कम है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को जाति व्यवस्था के दलदल से बाहर निकलना होगा। कार्यक्रम में शक्ति सिंह, पंकज, सरिता, राजवीरी, सुषमा, नेहा, सरपंच उपेंद्र, विकास, नरेश, तपेंद्र, प्रवीण, विनोद कुमार, शैलेंद्र कुमार, संजीव, गंगाराम व अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें