फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपलशाह गांव को केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री ने लिया गोद

Sun, 26 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में विचार रखते डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सजीव बालियान ने पीपलशाह गांव को गोद लेकर आदर्श गांव बनाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि चकबंदी कर्मचारी गांव में किसानों की जमीन की पैमाइश करेंगे। चकबंदी में  किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।       
विज्ञापन


पीपलशाह गांव से विस चुनाव में सर्वाधिक वोट भाजपा को देने का तोहफा रविवार को मंत्री संजीव बालियान ने दे दिया। लोकसभा के दूसरे गांव पीपलशाह को गोद लेकर आदर्श गांव बनाने का संकल्प लिया। जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ द्वारा 15 लाख रुपये से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया।

उसके बाद उन्होंने कहा कि लोगों के आदर्श व्यवहार से पूरे गांव को आदर्श बनाया जाएगा। गांव में अधूरे कार्यों की जानकारी लेकर खुद सूचीबद्ध किया और उन पर कार्य शुरू कराने कर भरोसा दिया। गांव को अपराध मुक्त और नशा मुक्त कराना प्राथमिकता में शामिल किया गया है। गांव में विवादों का निस्तारण आपसी सुलह से होगा। पंचायती फैसले को बढ़ावा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के समन्वय और सोच में बदलाव से ही आदर्श स्वरूप हासिल होगा। गांव में अधूरा बाईपास मार्ग निर्माण, तालाब की चाहरदीवारी, इंटर कॉलेज में चार कक्षों के निर्माण, भ्रष्टाचार मुक्त चकबंदी कराने, जर्जर बिजली के तारों को बदलवाने और श्मशान की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाकर शेड बनवाने का आश्वासन दिया। एमएलए विजय कश्यप ने कहा कि लोकसभा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में पीपलशाह को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।

राकेश वशिष्ठ ने मंत्री से अधूरे बाईपास का निर्माण कराने की मांग रखी। वीर सिंह की अध्यक्षता और मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा के संचालन में हुए कार्यक्रम में राहुल सिंह पुंडीर, अमित पुंडीर, प्रदुमन प्रधान, रोनी हरजीपुर प्रधान कप्तान सिंह, राकेश पुंडीर, जय पाल सिंह, संजीव कुमार, दुष्यंत पुंडीर, टोनी, राजवीर सिंह, बलराम स्वामी, राजवीर कश्यप, अनुज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें