फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गैस रिसाव से रिहायसी इलाके में मचा हड़कंप, लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत, फिर सीने में दर्द और...

Thu, 29 Jul 2021 08:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

रिहायसी इलाके में एक गोदाम में गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और सीने में दर्द होने लगा।
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र के माल रोड स्थित केमिकल के गोदाम में बुधवार देर रात हाइड्रो गैस के रिसाव से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्र के लोगों को सांस लेने में दिक्कत के साथ ही आंखों में जलन और सीने में दर्द होने लगा। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर देर रात तक घटना पर काबू पाया।

नई मंडी कोतवाली के पीछे स्थित माल रोड पर कालकी हाइड्रो एंड सफोलाइट केमिकल फैक्टरी है। इस फैक्टरी में केमिकल मिक्स कर हाइड्रो गैस तैयार की जाती है। इसके अलावा कुछ ऐसे केमिकल भी बनाए जाते हैं, जो कोल्हुओं में गुड़ बनाने में काम आते हैं। वहीं बुधवार देर रात अचानक इस फैक्टरी में काम के दौरान केमिकल में पानी मिक्स हो गया, जिससे वातावरण में चारों ओर हाइड्रो गैस का रिसाव होने लगा। आसपास के लोगों को गैस के चलते सांस लेने में तकलीफ के साथ ही सीने में दर्द की शिकायतें होने लगी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पहुंची टीम। - फोटो : amar ujala
सीएफओ रमाशंकर तिवारी सूचना मिलते ही अग्निशमन के दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। केमिकल मिश्रण पर पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम। - फोटो : amar ujala
इस दौरान फायर ब्रिगेड के कर्मियों को भी सांस लेने में परेशानी हुई। सीएफओ का कहना था कि फैक्टरी में बनाए जा रहे केमिकल में पानी मिलने से हाइड्रो गैस उत्पन्न हुई। जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। 

4 of 5
मौके पर जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala
सीएफओ ने बताया कि यह फैक्टरी पिछले 20 सालों से रिहायशी इलाके में है, जिसमें गुड़-शक्कर में मिलाने का केमिकल तैयार किया जाता है। देर रात इससे गैस निकलने लगी, जिससे लोगों को परेशानियां होने लगीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मची। - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया गया है। अब किसी को कोई परेशानी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें