फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले पंचायती राज मंत्री, लोगों के बीच जाने से न कतराएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
कुरालसी गांव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के आवास पर वार्ता करते पंचायत राज मंत्री व विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने एजेंडे के अनुसार सभी कार्य पूूरे किए हैं। कार्यकर्ता जनता के बीच जाने से न कतराएं। तनाव में रहने की आवश्यकता नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कमर कस कर जुट जाएं।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह चौधरी शनिवार को नगर पंचायत बुढ़ाना के सभागार में पहुंचे। विधानसभा के मंडल अध्यक्ष से लेकर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर जनता का जनादेश मिला था, जिसे सरकार ने पूरा किया। एजेंडे के अनुसार प्रदेश में 90 प्रतिशत काम पूरे किए गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी की मंशा के अनुरूप कार्य करें। सभी सेक्टर प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजक व मोर्चे के अध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से व बूथों के माध्यम से पार्टी की मेंबरशिप को बढ़ाने का कार्य करें।
बैठक में विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, विधानसभा प्रभारी प्रमोद सैनी, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, योगेश बालियान सहित बुढ़ाना विधानसभा के सभी पांच मंडल के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चे के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

होम वर्क करने का दिया निर्देश
बुढ़ाना। पंचायत राज मंत्री ने बुढ़ाना विधानसभा के सभी पांचों मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी तथा मोर्चे के अध्यक्ष की बैठक में पार्टी की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में गाड़ियों में बैठकर गांवों में जाने में अधिक रुचि लेते हैं। कार्यकर्ताओं को संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहिए। संगठन के लिए सबसे नीचे के स्तर पर जाकर कार्य करे।
पार्टी हित में कार्य करने का पाठ पढ़ाया
बुढ़ाना। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित में कार्य करने का पाठ पढ़ाया। कहा कि संगठनात्मक कार्य में कार्यकर्ताओं में नीरसता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि हमें यहां पर अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। घर-घर जाकर लोगों को पार्टी के कार्यों के बारे में समझाएं। पार्टी की मंशा सबको साथ लेकर सबका साथ, सबका विकास करने, देश और समाज हित में कार्य करने की है, यह बात सभी को समझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें