पंचायत घर का विस्तारीकरण कराया जाएगा
मुजफ्पुरनगर, पुरकाजी। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान विवेक राठी ने गांव के विकास को आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है। उन्होंने गांव के लोगों को प्रमुख सुविधाओं और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संकल्प लिया है।
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरेंटी करीब दो हजार की आबादी व करीब 1200 वोट की जाट बहुल ग्राम पंचायत है। ग्राम पंचायत का एक मजरा सलेमपुर भी है। ग्राम पंचायत में जाट व अनुसूचित जाति सहित अन्य जाति के लोग रहते हैं। गांव हरेंटी में मात्र एक बरातघर अनुसूचित जाति के लिए व मजरा सलेमपुर में एक सरकारी स्कूल बना हुआ है। इसके अलावा ग्राम पंचायत कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। एक बरातघर जाट व अन्य वर्ग के लोगों के लिए बनवाना नव निर्वाचित ग्राम प्रधान विवेक राठी की प्राथमिकता है। उनका कहना है कि पंचायत घर का विस्तारीकरण कराया जाएगा।
- ये रहेगी प्राथमिकता
गांव के शमशानघाट भी जर्जर हालत में हैं। सफाई कराकर वहां पर बैठने की व्यवस्था कराई जाएगी। अधिकारियों से वार्ता गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र व पशु चिकित्सालय खुलवाने के प्रयास करेंगे। इसके अलावा गांव के रास्तों व सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। ग्राम पंचायत के सभी बुजुर्गों व विधवाओं को पेंशन मिलें, इसके लिए पूरे प्रयास किए जायेंगे। गांव में बिना भेदभाव के विकास कराने के साथ साथ हर ग्रामीण के सुख दु:ख में दिन रात खड़ा रहूंगा। मुझे ग्रामीणों ने प्रधान बनाया है , ग्रामीणों को मेरे से बहुत उम्मीदें हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
-प्रधान जी की प्रोफाइल......
- विवेक राठी
- उम्र-41 वर्ष
- शैक्षिक योग्यता- हाई स्कूल
- किसान परिवार से हैं।
- भाकियू कार्यकर्ता हैं।