मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पुरानी मतदाता सूची के आधार पर ही संपन्न होंगे। मतदाताओं के बीच चल रहे उस असमंजस को दूर किया है। राज्यमंत्री ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत तैयार होने वाली नई मतदाता सूची 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से लागू होगी।
रविवार को जारी बयान में राज्यमंत्री अग्रवाल ने कहा कि उन्हें मतदाताओं से मतदाता सूची को लेकर कुछ भ्रम की सूचनाएं मिल रही थीं। इस संबंध में, उन्होंने यह साफ कर दिया है कि आने वाले पंचायत चुनावों पर एसआईआर प्रक्रिया का कोई असर नहीं पड़ेगा। चुनाव पुरानी, मौजूदा मतदाता सूची के अनुसार ही कराए जाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न पड़ें और निश्चिंत रहें।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के पूरा होने के बाद नई, अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जाएगी। हालांकि, इस नई सूची को तत्काल प्रभाव से लागू नहीं किया जाएगा। एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची का आधुनिकीकरण भविष्य के चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।