मीरापुर। शनिवार रात वन विभाग टीम को महमूदपुर मुंगर के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया। टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरे लगाने की तैयारी में जुट गई है। जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से किसानों व ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
थाना रामराज क्षेत्र के गांव जमालपुर व महमूदपुर मुंगर के जंगल में किसानों व ग्रामीणों को कई दिनों से तेंदुआ दिखाई दे रहा था। किसानों व ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी थी। शनिवार को वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार शर्मा वन विभाग टीम और किसानों व ग्रामीणों के साथ महमूदपुर मुंगर के जंगल में पहुंचे थे और जंगल में तेंदुआ की तलाश कराई थी लेकिन तेंदुआ के पैरों के निशान जंगल में नहीं मिलने के कारण टीम लौट गई थी।
शनिवार देर रात में वन विभाग टीम ने किसानों व ग्रामीणों की बताई जगह पर तेंदुआ की तलाश की तो महमूदपुर मुंगर के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया। वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरे लगाए जा रहे हैं। किसानों व ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की हिदायत दी गई है। जल्द ही तेंदुआ को पकड़ लिया जाएगा।