फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करायें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराएं: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि जिला प्रशासन हर स्थिति में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएगा। प्रभारी अधिकारी तुरंत अपने-अपने कार्यों की जिम्मेदारी को सही ढंग से कराना सुनिश्चित करें। चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायत सभाकक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों एवं चुनाव सफलता पूर्वक संपंन कराने के संबंध में प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव में तैनाती के लिए सभी कर्मचारियों का डाटाबेस सही किया जाए, कोविड के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि मतदान पार्टी के लिए वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और यह भी देेखें कि वाहन बूथ के सामने ही रुके। सभी मतदान केंद्रों पर वीडियो, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होनी चाहिए। निर्वाचन में प्रयोग होने वाले कैमरो का परीक्षण कर लिया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी ब्लाकों से पार्टी रवाना होंगी उसकी पूर्ण व्यवस्था कर ली जाए। उन्होेंने बीएसए को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों, मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधायें हैंडपंप, लाइट, पंखे, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा रसोइयों से भी वार्ता कर मतदान पार्टी के खाने की व्यवस्था करें। सभी बूथों पर दवाई, एंबुलेंस की व्यवस्था भी करायी जाए। अधिकारी रूट चार्ट का अवश्य अध्ययन कर ले। स्टेशनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, सभी अधिकारी आरओ के साथ समन्वय स्थापित कर लें। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें