समस्या लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे मांडी गांव के ग्रामीण : स्वयं
- फोटो : विद्यालय
मुजफ्फरनगर। पंचायत समिति का चुनाव संपन्न होने के बावजूद अंतिम फैसला नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि मांडी में जातीय तनाव बना हुआ है। कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम उमेश मिश्रा के नाम मांगपत्र एडीएम को सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि विकास कार्य रुके हुए हैं। किसी को गांव की चिंता नहीं है।
ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान की बर्खास्तगी के बाद गांव में पंचायत समिति का चुनाव कराया गया था। गांव समिति की ओर से प्रस्ताव में विनय कुमार, आसिफ अली और इत्तेफाक के नाम दिए गए थे। जबकि इससे पहले पूर्व प्रधान के पुत्र रियाज अली कार्य देख रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 20 दिन बाद भी अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। नतीजे प्रशासन की ओर से घोषित नहीं किए गए है। ऐसे में गांव में तनाव बन गया है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी प्रधान पद को लेकर गांव में झगड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने तीन सदस्यीय समिति घोषित करने की मांग रखी। ओमकार, ब्रिजेश कुमार, विवेक कुमार, राजीव कुमार, जयविंद्र, नीरज कुमार, बलराज कुमार, आदित्य और विनय शामिल रहे।