रुडकी रोड पर अतिक्रमण हटवाने के दौरान नगरपालिका से उलझते दुकानदार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद ने शिव चौक से लेकर अस्पताल तिराहे तक अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया। दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण न करे। इसी के साथ पांच दुकानों से 17 किलो पॉलीथिन जब्त कर दस हजार जुर्माना लगाया।
ईओ विनय कुमार और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी के नेतृत्व में पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शिव चौक से लेकर अस्पताल तिराहे तक का अतिक्रमण हटवाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माने की चेतावनी दी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर आरएस राठी ने बताया कि अभियान के दौरान पांच दुकानों से 17 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। इन दुकानदारों पर दस हजार का जुर्माना भी किया गया। अभियान में आरडी पोरवाल, विजय कुमार, उमाकांत शामिल रहे।